भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मनाया जनजातीय गौरव दिवस
जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता और जनजातीय अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को किया याद
सीकर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया। उनका जीवन साहस, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शीशराम यादव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी, उपनिदेशक प्रियंका पारीक, सीओ स्काउट बसंत लाटा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2538464

