[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेलवाल वैश्य समाज के अन्नकूट महोत्सव में 1800 समाजबंधुओं ने जीमी पंगत प्रसादी, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खंडेलवाल वैश्य समाज के अन्नकूट महोत्सव में 1800 समाजबंधुओं ने जीमी पंगत प्रसादी, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

मानसरोवर विस्तार में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, आजीवन सदस्यता कार्ड का किया शुभारंभ

जयपुर : खंडेलवाल वैश्य समाज मानसरोवर (विस्तार), जयपुर की ओर से आनंद महल गार्डन में दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट प्रसादी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में करीब 1800 समाजबंधुओं ने पंगत में बैठकर खीर-पूड़ी, पकोड़ी और अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंडेलवाल हार्ट इंस्टीट्यूट, वीकेआई के निदेशक एवं मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय खंडेलवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में द्वारका प्रसाद गुप्ता, जगमोहन खंडेलवाल निम्भी वाले और राधेशरण खंडेलवाल शामिल रहे।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अमित गुप्ता, महासचिव सीए सोमेश खंडेलवाल, कार्यकारिणी सदस्यों और अतिथियों ने आजीवन सदस्यता कार्ड का शुभारंभ किया। इससे समाज के आजीवन सदस्यों को विभिन्न सुविधाओं और लाभों का फायदा मिल सकेगा। समारोह में समाजबंधुओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और स्नेह मिलन का आनंद लिया।

समाज अध्यक्ष एवं महासचिव ने बताया कि समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनके अनुभव और योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष अमोल झालानी, कार्यक्रम संयोजक पवन गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्यों, महिला विंग और युवा विंग का विशेष योगदान रहा। समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet