[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवा विरासत महोत्सव के पोस्टर का विमोचन, जिले के हर बूथ तक होंगे कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवा विरासत महोत्सव के पोस्टर का विमोचन, जिले के हर बूथ तक होंगे कार्यक्रम

सांसद बृजेंद्र सिंह ओला, विधायक रीटा चौधरी और श्रवण कुमार ने किया विमोचन; निबंध, भाषण और ओपन माइक सहित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

झुंझुनूं : राजस्थान युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित युवा विरासत महोत्सव को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव के पोस्टर का विमोचन सांसद बृजेंद्र सिंह ओला, मंडावा विधायक रीटा चौधरी और सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने किया। इस दौरान आयोजन की रूपरेखा और जिलेभर में कार्यक्रमों के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। युवा कांग्रेस ने महोत्सव को जिले के प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

जिला मुख्यालय स्थित विद्यार्थी भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी के साथ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट और कार्यकर्ताओं ने पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष बख्तावर खान, फारूक, पंकज और शीशराम बुगालिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं अरड़ावता स्थित आवास पर सांसद बृजेंद्र सिंह ओला के साथ पोस्टर का विमोचन किया गया। सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्रवण कुमार ने पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान आनंद झाझड़िया, सचिन पिलोद, सुरेश बराला और साहिल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित फोगाट ने बताया कि युवा विरासत महोत्सव 19 नवंबर तक पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को देश के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतांत्रिक मूल्यों और कांग्रेस की ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना है। यह केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं के लिए वैचारिक एवं रचनात्मक मंच भी है।

पांच प्रमुख विचारों पर रहेगा महोत्सव का फोकस

फोगाट ने बताया कि महोत्सव की परिकल्पना पांच प्रमुख विचारों पर आधारित है। इनमें नेहरू और इंदिरा गांधी के योगदान से युवाओं को परिचित कराना, संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, देश के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका और विचारधारा से युवाओं को जोड़ना, युवा प्रतिभाओं को अपनी रचनात्मकता और विचार प्रस्तुत करने का मंच देना तथा इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना शामिल है।

महोत्सव के तहत निबंध और भाषण प्रतियोगिता, ओपन माइक सहित विभिन्न रचनात्मक एवं वैचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फोगाट ने कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को कला, विचार, इतिहास और संवाद के लिए साझा मंच उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजन को जिला मुख्यालय या विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि जिले के प्रत्येक बूथ तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने जिले के युवाओं से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet