[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुनाव ड्यूटी में आ रही शिक्षिका हादसे का शिकार:गाय सामने आने से हादसा, सीकर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चुनाव ड्यूटी में आ रही शिक्षिका हादसे का शिकार:गाय सामने आने से हादसा, सीकर रेफर

चुनाव ड्यूटी में आ रही शिक्षिका हादसे का शिकार:गाय सामने आने से हादसा, सीकर रेफर

उदयपुरवाटी : विधानसभा चुनाव 2023 में ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण लेने आ रही एक शिक्षिका दुर्घटना में घायल हो गई। उसे सीकर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में चुनाव ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण लेने आ रही शिक्षिका कमलेश खटाना झुंझुनूं स्टेट हाइवे पर धोलाखेड़ा के पास स्कूटी से दुर्घटना में घायल हो गई। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल न्यू उदयपुरवाटी में अंग्रेजी विषय की अध्यापिका अपने गांव शिवनाथपुरा से उदयपुरवाटी स्कूटी से आ रही थी। रास्ते में धोलाखेड़ा स्टैंड के नजदीक अचानक गाय आने से स्कूटी असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे शिक्षिका कमलेश घायल हो गई।

उसे पीछे से आ रही दूसरी स्कूल की शिक्षिका रीना ने संभालकर प्रिंसिपल को सूचना दी। कमलेश को उदयपुरवाटी सीएचसी लेकर पहुंचे जिनको सीकर रेफर किया गया है। उधर चुनाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में राप्रावि भैरियावाली स्कूल के संजय चौधरी को भी चुनावी प्रशिक्षण लेना था, लेकिन उनकी ड्यूटी पहले से ही चुनाव शाखा झुंझुनूं में लगी हुई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77