[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में कबाड़ की दुकान में लगी आग:ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण, टैंकर की मदद से पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में कबाड़ की दुकान में लगी आग:ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण, टैंकर की मदद से पाया काबू

सिंघाना में कबाड़ की दुकान में लगी आग:ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण, टैंकर की मदद से पाया काबू

सिंघाना : सिंघाना कस्बे के चिड़ावा रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान में शुक्रवार अल सुबह आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों ने पानी के टैंकरों की मदद से काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

पीड़ित व्यापारी सुभाष ने बताया कि उसकी चिड़ावा रोड स्थित श्याम वाटिका के सामने कबाड़ का सामान खरीदने की दुकान कर रखी है। दुकान के बिल्कुल सामने ही बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफॉर्मर लगाया हुआ है। शुक्रवार की सुबह करीब 4:30 बजे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारियां निकाली और नीचे पड़े कबाड़ में आ गिरी। इस दौरान समान में चिंगारियां पड़ने से आग पकड़ लिया और देखते ही देखते आग फैलने लगी। सुबह घूमने के लिए जाने वाले लोगों ने फोन कर उसे सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचा और देखा तो आग तेजी से फैल रही थी। बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित कर बिजली सप्लाई को बंद करवाया। कबाड़ के समान में लगी आग बुझाने को लेकर ग्रामीणों की ओर से काफी प्रयास किए गए। करीब एक घंटे बाद पानी के टैंकर घटनास्थल पर बुलाए गए और काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि आग लगने से उसका लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया और दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई।

सिंघाना कस्बे में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी कस्बे में आग लगने की बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन दमकल नहीं होने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस प्रकार की घटनाएं होने से खेतड़ी नगर व दूसरे स्थान से दमकल बुलानी पड़ती है जो समय पर नहीं पहुंच पाती है। व्यापारी ने बताया कि पहले भी ट्रांसफॉर्मर से कई बार शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो चुकी है, जिसको लेकर बिजली विभाग को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफॉर्मर में ढीले तारों को ठीक नहीं करने से इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77