[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Rajasthan Election: प्रचार करते समय रोने लगीं कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा, बोलीं- मैं ये चुनाव हारी…


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023जयपुरझुंझुनूंराजस्थानराज्य

Rajasthan Election: प्रचार करते समय रोने लगीं कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा, बोलीं- मैं ये चुनाव हारी…

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों में जयपुर की मालवीय नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा चुनाव प्रचार कर रही थीं, इसी दौरान वो भावुक हो गईं। अर्चना के समर्थकों ने उन्हें ढांढस बंधाया।

Rajasthan Election 2023 : भाजपा और कांग्रेस राजस्थान में अपने प्रत्याशियों की 2-2 सूची जारी कर चुकी हैं। अब प्रत्याशी अपनी विधानसभाओं में प्रचार के लिए जुट भी गए हैं। जयपुर की मालवीय नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा एक चुनाव प्रचार सभा में भावुक होकर रोने लगीं। अर्चना इस सीट पर लगातार तीसरा चुनाव लड़ रही हैं।

पिछले दो चुनाव वे हारी भी हैं। लेकिन फिर भी सीएम अशोक गहलोत ने अर्चना शर्मा को यहां से टिकट दिलवाया। अब अर्चना शर्मा चुनाव प्रचार में इस मुद्दे को लेकर बेहद भावुक नजर आ रही हैं। एक सभा के दौरान अर्चना शर्मा ने कहा…अगर मैं ये चुनाव हारी तो ये मेरे जीवन का…इतना बोलकर अर्चना फफक पड़ीं। इसके बाद अर्चना के समर्थकों ने उनके पक्ष में नारे लगाने शुरू कर दिए।

गौरतलब है कि अर्चना शर्मा का मुकाबला इस सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ से है। सराफ छह बार के विधायक हैं और मालवीय नगर को भाजपा का गढ़ माना जाता है। हालांकि, पिछला चुनाव यहां सबसे ज्यादा टक्कर वाला हुआ था, जिसमें अर्चना एक हजार से भी कम वोटों के अंतर से हार गई थीं। इसके बाद भी गहलोत सरकार में अर्चना को तवज्जो मिली और उन्हें समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष भी बनाया गया।

पिछले दिनों हुआ था वीडियो वायरल
गौरतलब है कि पिछले दिनों भी अर्चना शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगा रही थीं। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। इधर, अर्चना का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता महेश शर्मा सरकार के विप्र कल्याण बोर्ड से इस्तीफा भी दे चुके हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet