[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में ठेका श्रमिक यूनियन के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर निकाला पैदल मार्च, कंपनियों पर शोषण कारने का लगाया आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में ठेका श्रमिक यूनियन के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर निकाला पैदल मार्च, कंपनियों पर शोषण कारने का लगाया आरोप

खेतड़ी में ठेका श्रमिक यूनियन के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर निकाला पैदल मार्च, कंपनियों पर शोषण कारने का लगाया आरोप

खेतड़ी : खेतड़ी में कॉपर ठेका श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी ने बुधवार को कोलिहान माइंस के मुख्य द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पैदल मार्च भी निकाला।

यूनियन के महामंत्री राजेश सैनी ने बताया कि खेतड़ी कॉपर कंपलेक्स में ठेका प्रथा कई वर्षों से चली आ रही है। पिछले 5-6 सालों में कंपनियों में मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। मजदूर प्राइवेट ठेका कंपनी में काफी समय से कार्यरत हैं तथा अनुभव भी अच्छा हो जाता है। इसके बाद भी जो नई ठेका कंपनी आती वो कॉपर प्रोजेक्ट में काम के लिए आती है, तो मजदूरों की मजदूरी कम कर देती है और मनचाहे लोगों को भर्ती कर अनुभवी कर्मचारियों को प्राथमिकता नहीं दी जाती है।

इसके अलावा कोलिहान माइंस प्रबंधन भी प्राइवेट कंपनियों का सहयोग करता है, जिससे कर्मचारियों का शोषण लगातार बढ़ता जा रहा है। ठेका कंपनी की ओर से छंटनी करने के नाम पर मजदूरों को नौकरी से निकाल दिया जाता है। कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को मेडिकल व अन्य छुट्टियां भी नहीं दी जाती हैं तथा किसी प्रकार का बोनस भी नहीं दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से मजदूरों से बेसिक ट्रेनिंग तो करवा दी जाती है, लेकिन उन्हें नई नौकरी नहीं देने से उन पर आर्थिक संकट गहराने लगा है।

समस्या को लेकर खेतड़ी कॉपर ठेका कर्मचारी यूनियन की ओर से डीजीएम व कंपनियों के अधिकारियों को कई बार कर्मचारियों की समस्या को लेकर अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं होने से मजदूरों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस दौरान मजदूरों ने जिला कलेक्टर से जांच करवा कर मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र धेदड़, उपाध्यक्ष निरंजन लाल, जयसिंह सैनी, महामंत्री राजेश सैनी, सचिव सुनील प्रजापत, कोषाध्यक्ष राकेश स्वामी, राजेश सेन, फतेहचंद, राजकुमार, ओम प्रकाश, विजेंद्र चौधरी, राम अवतार सहित अनेक ठेका कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet