[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में गंदगी देखकर जिला कलेक्टर ने जताई नाराजगी:नगरपरिषद के वार्डों का औचक निरीक्षण, आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में गंदगी देखकर जिला कलेक्टर ने जताई नाराजगी:नगरपरिषद के वार्डों का औचक निरीक्षण, आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कहा

नीमकाथाना में गंदगी देखकर जिला कलेक्टर ने जताई नाराजगी:नगरपरिषद के वार्डों का औचक निरीक्षण, आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कहा

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने बुधवार को नगर परिषद् क्षेत्र के वार्डों का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गंदगी को देखकर कलेक्टर ने अधिकारी और कर्मचारियों को फटकार लगा दी। उन्होंने खेतड़ी मोड़, छावनी बाजार, वार्ड नंबर 21-22, अभय कॉलोनी, वार्ड नं 32-33, सब्जी मंडी और वार्ड नंबर 17 का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने रजिस्टर की जांच कर अनुपस्थित सफाईकर्मी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई में लापरवाही करने वाले कार्मिक और ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। गंदगी को देख कलेक्टर ने अधिकारी और मौजूद कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

नगर परिषद आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि शाम की साफ-सफाई के लिए विभिन्न वार्डो में सफाई निरीक्षक नियुक्त करें। उन्होंने सभी वार्डों को क्षेत्रों में बाटकर नियमित हाजिरी करने, बीट सफाई कर्मी का नाम और मोबाइल नंबर दीवार पर अंकित करने, नालियों की नियमित सफाई करने, शहर में घूम रहे आवारा पशुओं एवं कुत्तों को पकड़ने के निर्देश दिए।

खेतड़ी मोड़ के निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेतड़ी मोड़ पर हाई मास्क लाइट लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर की मुख्य सड़कों पर रखी निर्माण सामग्री को हटवाने एवं संबंधित निर्माणकर्ता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने बताया कि आगामी दिनों में स्वच्छ वार्डों के सफाई कार्मिकों को पुरस्कृत किया जाएगा। कलेक्टर ने आमजन से भी अपील की है कि सभी की सहभागिता से हम एक स्वच्छ और सुंदर नीमकाथाना बना सकते है।

यह रहे मौजूद
इस दौरान नगर परिषद आयुक्त रघुवीर वर्मा, सहायक अभियंता राजेश वर्मा, सत्यपाल, सफाई निरीक्षक सांवरमल सहित नगर परिषद के कार्मिक मौजूद रहे। गौरतलब है कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देशों पर जिले में नगर परिषद, नगर पालिका, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर तक सघन सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet