डांडिया महोत्सव का हुआ आयोजन:महिलाओं ने लोकगीतों पर नृत्य की दी प्रस्तुति, गरबा में जमकर झूमी बालिकाएं
डांडिया महोत्सव का हुआ आयोजन:महिलाओं ने लोकगीतों पर नृत्य की दी प्रस्तुति, गरबा में जमकर झूमी बालिकाएं

चिड़ावा : चिड़ावा के भगवान परशुराम मार्ग स्थित अग्रसेन धाम के सामने नोहरे में अंतरराष्ट्रीय फैडरेशन वैश्य महिला महासम्मेलन की ओर से सोमवार को डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी थी। अध्यक्षता महासम्मेलन की संरक्षक पुष्पा भगेरिया ने की।
विशिष्ट अतिथि डॉ.सीमा सहल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा, डॉ.अनीता मोदी, कुसुम सूरजगढियां, सरिता सिंघल, संतोष गुप्ता थी। मॉनिंग मस्ती क्लब, हिंदी सुंदरकांड, माहेश्वरी मंडल, कुसुम सूरजगढ़िया ने संरक्षक भगेरिया का सम्मान किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने लोक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान डांडियों की खनक के मध्य मधुर संगीत पर महिलाएं झूमती नजर आई। राजस्थानी और बॉलीवुड गीतों पर दी गई नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान व्याख्याता कन्हैया लाल लाठ का भी सम्मान किया गया। संचालन आंचल भगेरिया, सुनीता सर्राफ ने किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता नीतू खंडेलिया, अंबिका अडूकिया, रजनी मालानी, ममता उदयपुरिया, रेखा चौधरी, सुनीता खंडेलिया, सोना चेतीवाल, सविता मंडेलिया आदि मौजूद थे।