[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वक्फ़ बोर्ड भूमि पर किया जा रहा निर्माण रुकवाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वक्फ़ बोर्ड भूमि पर किया जा रहा निर्माण रुकवाया

वक्फ़ बोर्ड भूमि पर किया जा रहा निर्माण रुकवाया

झुंझुनूं : वक्फ़ बोर्ड की भूमि पर किया जा रहा अवैध निर्माण पटवारी ने रुकवाया। शहर की कमर कॉलोनी में वक्फ़ संपत्तियों पर भूमाफियाओं की नजर है। यहां कब्जा करने की सूचना पर वक्फ़ बोर्ड के जिला अध्यक्ष इकबाल खान गांगियासर, सचिव शब्बीर अहमद व उपाध्यक्ष इशाक भाटी मौके पर पहुंचे। मोहल्ला खौरा के उम्मेद द्वारा किए जा रहे निमार्ण कार्य को रोकने के लिए कहा।

वह नहीं माना तब पटवारी को सूचना दी। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर निमार्ण कार्य को रुकवा दिया। वक्फ बोर्ड जिलाध्यक्ष इकबाल खान ने कहा है कि यदि अतिक्रमी अब भी निर्माण कार्य जारी रखेगा तो उसके खिलाफ न्यायालय में वाद दर्ज कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही जिले व शहर में वक्फ़ संपत्तियों पर कब्जा करने वाले अतिक्रमियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62