[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेना भर्ती कार्यालय स्थानांतरण का विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेना भर्ती कार्यालय स्थानांतरण का विरोध

सेना भर्ती कार्यालय स्थानांतरण का विरोध

झुंझुनूं : सेना भर्ती कार्यालय को झुंझुनूं से स्थानांतरण कर बीकानेर ले जाने का विरोध जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम एडीएम मुरारीलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने बताया कि देशभर में शहीदों की नगरी के रूप में प्रसिद्ध झुंझुनूं जिले ने सबसे ज्यादा सैनिक व शहीद दिए है। यहां से सेना भर्ती कार्यालय ले जाना दुर्भाग्य की बात है। जिले के युवा पहले से ही अग्निवीर योजना की मार से पीड़ित है। केंद्र सरकार सेना भर्ती कार्यालय को बीकानेर स्थानान्तरित करने की योजना से जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनूं में रखने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय पारीक, नवाब अली घोषी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, पार्षद विनोद जांगिड़, अशोक प्रजापति, मतलूम चायल, विवेक खीचड़ आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62