[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्यपाल से पार्टी प्रतिनिधियों ने की मुलाकात:गठबंधन के प्रमुख लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्यपाल से पार्टी प्रतिनिधियों ने की मुलाकात:गठबंधन के प्रमुख लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग

राज्यपाल से पार्टी प्रतिनिधियों ने की मुलाकात:गठबंधन के प्रमुख लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग

जयपुर : राजस्थान आमजन मोर्चा (राम) के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात कर महागठबंधन की ओर से ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन में प्रमुख रूप से राजस्थान में दोनों पार्टियों की ओर से सनातनियों पर निरंतर हो रहे प्रहार को लेकर कठोर कानून बनाने की मांग की। साथ ही आगामी राजस्थान विधानसभा के चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए राज्यपाल से आग्रह किया।

मोर्चा संयोजक विजय कौशिक ने बताया- कोई भी सरकार अपनी भूमिका सनातन के पक्ष में नहीं निभा रहे हैं। राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर अत्याचार, दुष्कर्म, हत्याएं जैसी घटनाएं निरंतर बढ़ना इसमें शामिल है। कौशिक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में उपद्रवियों और समाज के कुछ लोागों की ओर से लगातार व्यवस्था को बिगाड़ने के प्रयास किए हैं। वहीं मौजूदा सरकार ने युवाओं के साथ अन्याय किया है। पेपर लीक जैसे प्रकरण कर राजस्थान को लज्जित किया है। इस मौके पर मोर्चे ने लोगों की ओर से जगह-जगह किए गए अवैध कब्जों पर भी राज्यपाल का ध्यान दिलाया।

उन्होंने कहा प्रदेश की छोटी-छोटी पार्टियों का यह महागठबंधन 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। ऐसे में डर है, कि मौजूदा सरकार और विपक्ष गठबंधन के लोगों का नुकसान कर सकते हैं, इसलिए गठबंधन के लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल में जयवीर सिंह चौहान, डॉ. विष्णु गुप्ता, विमल बज, करन टैंक, अशोक धानका, खुशी गोयल, रविंद्र नरुका, राज गुप्ता आदि शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62