[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग लड़की को घर से भगा ले गए आरोपी:पिता बोले- बंधक बनाकर कर रहे रेप, परिवार को जान से मारने की दे रहे धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नाबालिग लड़की को घर से भगा ले गए आरोपी:पिता बोले- बंधक बनाकर कर रहे रेप, परिवार को जान से मारने की दे रहे धमकी

नाबालिग लड़की को घर से भगा ले गए आरोपी:पिता बोले- बंधक बनाकर कर रहे रेप, परिवार को जान से मारने की दे रहे धमकी

सीकर : 14 साल की नाबालिग लड़की को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है l आरोपी अब लड़की के परिजनों को फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं l मामला सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है l

पुलिस को दी रिपोर्ट में नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि उसकी 14 साल की नाबालिग लड़की 9वीं क्लास में पढ़ती है l उनके घर के सामने रहने वाले पड़ोसी तयूब के घर पर लड़की का आना-जाना था. तयूब के घर उनके परिवार का एक लड़का तयूब व उसकी पत्नी से मिलने के लिए आता था l लड़के ने चोरी छिपे लड़की को मोबाइल फोन देकर अपने जाल में फंसा लिया. जिसके बाद लड़की तयूब के घर आने-जाने लगी l

लड़की का पिता शाम को जब मजदूरी कर घर वापस आया तो उसकी लड़की घर से गायब थी l घर में रखा साढ़े आठ हजार का कैश व जेवर भी गायब हो चुके थे l जिसके बाद लड़की के पिता ने लड़की की काफी तलाश की लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला l बाद में लड़की के पिता को पड़ोसी तयूब व उनके घर आने वाले लड़के पर शक हुआ l

लड़की के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया आरोपी उसकी लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ रेप कर रहे हैं और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं l फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है l मामले की जांच एएसआई तूफान सिंह कर रहे हैं l

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62