[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल में बच्चे को मैडम ने बेरहमी से पीटा:बाएं पैर और पीठ पर लील पड़ गई, पिता बोले-बेटा चल भी नहीं पा रहा, टीचर को हटाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्कूल में बच्चे को मैडम ने बेरहमी से पीटा:बाएं पैर और पीठ पर लील पड़ गई, पिता बोले-बेटा चल भी नहीं पा रहा, टीचर को हटाया

स्कूल में बच्चे को मैडम ने बेरहमी से पीटा:बाएं पैर और पीठ पर लील पड़ गई, पिता बोले-बेटा चल भी नहीं पा रहा, टीचर को हटाया

अलवर : अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के जेडी हॉस्पिटल के पास IPS पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को मैडम ने प्लास्टिक के पाइप व लातों से पीटा। पिटाई के निशान पैर व पीठ पर हैं। घर आने पर बच्चा अच्छे से चल भी नहीं पा रहा था। छात्र बेलाका निवासी है।

दूसरी कक्षा के छात्र दुवेश के पिता देवेंद्र कुमार ने बताया कि वीकली टेस्ट में कम नंबर आए तो मैडम ज्योति जैन ने बेटे को डंडे व लातों से पीटा। जिसके बाएं पैर व पीठ पर लील पड़ी हैं। वह चल भी नहीं पा रहा। इस कारण पुलिस को शिकायत दी है। आईपीएस स्कूल में बच्चे की साल की 32 हजार रुपए फीस देते हैं। गार्जियन को कम नंबर आने की सूचना भी नहीं दी।

अस्पताल में मेडिकल कराया

घटना के बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में बच्चे का मेडिकल कराया गया है।

बच्चे के पैर पर डंडे से पिटाई के निशान। - Dainik Bhaskar
बच्चे के पैर पर डंडे से पिटाई के निशान।

अब धमकी का आरोप भी

अब बच्चे के पिता का कहना है कि स्कूल संचालक अलग-अलग लोगों को फोन कराकर धमकी दिला रहा है। कुछ कह रहे हैं कि केस वापस ले लो। वे बड़े लोग हैं। कुछ गलत करा देंगे। कभी कुछ रुपए लेकर मामले काे रफा दफा करने की बात करते हैं।

टीचर को हटाया

स्कूल प्रधानाचार्य अवधेश सिंह का कहना है कि कुछ बच्चे आपस में शैतानी कर रहे थे। तब टीचर ने आकर दो-तीन बच्चों को डांटा। नहीं माने तो एक-दो डंडे लगा भी दिए। इस घटना के बाद टीचर को स्कूल से भी टर्मिनेट कर दिया है। पिटाई करने का अधिकार किसी को नहीं है। टीचर ने अपनी मर्जी से ऐसा किया तो उसे हटाना पड़ा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet