झुंझुनूं में आज 1.66 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, जिलेभर में बनाए 3094 बूथ
कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग सुबह 9:15 बजे करेंगे अभियान का शुभारंभ, 6188 टीकाकरण कार्मिक और 301 पर्यवेक्षक तैनात
झुंझुनूं : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को पांच वर्ष तक के 1 लाख 66 हजार 38 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में 3094 बूथ स्थापित किए हैं। इन बूथों पर 6188 टीकाकरण कार्मिक और 301 पर्यवेक्षक जिम्मेदारी संभालेंगे।
अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ रविवार सुबह 9:15 बजे पुलिस लाइन के सामने जोधपुरिया बस्ती स्थित मां की ममता पाठशाला में होगा। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत करेंगे।
जागरूकता रैली निकालकर दिया दो बूंद जिंदगी का संदेश
अभियान से पूर्व शनिवार को नर्सिंग विद्यार्थियों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने शहीद स्मारक से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विद्यार्थियों ने आमजन को पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर, सुरेंद्र डिग्रवाल, पिलानी बीसीएमओ डॉ. नरोत्तम जांगिड़, डॉ. महेश कड़वासरा और संजीव महला सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
दो दिन घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें
अभियान के दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बूथ पर दवा पीने से वंचित रहे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख आवागमन स्थलों पर विशेष टीमें तैनात की गई हैं, ताकि यात्रा करने वाले बच्चे भी अभियान से वंचित नहीं रहें।
एक भी बच्चा न रहे वंचित : सीएमएचओ
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने अभिभावकों से अपील की है कि पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर दवा अवश्य पिलाएं। साथ ही आसपास के परिवारों को जागरूक करें और स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें। अभियान का उद्देश्य जिले में शत-प्रतिशत बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2560184
