[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड डंपर, राहगीरों की जान जोखिम में; कार्रवाई का इंतजार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड डंपर, राहगीरों की जान जोखिम में; कार्रवाई का इंतजार

क्रेशर जोन से पत्थर भरकर निकल रहे डंपर, दूसरे वाहनों को साइड तक नहीं देने का आरोप

शिमला : क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों का संचालन वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मोड़ी, इश्कपुरा, दूधवा, बसई और सिहोड़ क्रेशर जोन क्षेत्र में क्षमता से अधिक पत्थर भरकर डंपर बेधड़क सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनसे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

दूधवा से काला पत्थर भरकर नीमकाथाना जाने वाले डंपरों में क्षमता से अधिक पत्थर लदे रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपरों से पत्थर सड़क पर गिरने की आशंका रहती है। इसके बावजूद ओवरलोड वाहनों के संचालन पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जा रही है।

दोपहिया वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि डंपर चालक अन्य वाहनों को साइड तक नहीं देते हैं। इसके चलते कई बार दोपहिया वाहन चालक सड़क पर गिर चुके हैं। डंपरों के लगातार आवागमन से इस मार्ग पर सुरक्षित सफर करना मुश्किल हो गया है।

आखिर कब होगी कार्रवाई?

सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों का संचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। जरूरत है कि परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें।सवाल यह है कि सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे ओवरलोड डंपरों पर जिम्मेदार विभाग कब लगाम लगाएंगे? क्या कार्रवाई के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार है?

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet