सड़क से महज 5 फीट दूर गहरी खदान, सुरक्षा दीवार भी टूटी; क्या जिम्मेदारों को बड़े हादसे का इंतजार?
25 साल से बंद पड़ी खदान, वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में
नवलगढ़ : बसावा-देवगांव-परसरामपुरा मार्ग पर सड़क किनारे स्थित गहरी खदान वाहन चालकों और राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बनी हुई है। देवगांव चौराहे से कुछ दूरी पर सड़क से महज 5 से 6 फीट दूर सैकड़ों फीट गहरी खदान है। इसके बावजूद यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। जरा सी असावधानी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
करीब 30 से 35 साल पहले पत्थर निकालने के लिए खोदी गई यह खदान पिछले लगभग 25 वर्षों से बंद पड़ी है। सड़क और खदान के बीच करीब डेढ़ फीट ऊंची सुरक्षा दीवार बनाई गई थी, लेकिन वह भी जगह-जगह से टूट चुकी है। ऐसे में सड़क और खदान के बीच कोई प्रभावी सुरक्षा अवरोध नहीं बचा है।
इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। पैदल राहगीरों का भी आवागमन रहता है। रात के अंधेरे और बारिश के दौरान खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय जानकारी के अनुसार यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है।
वर्षों से बना हुआ खतरा, जिम्मेदार बेपरवाह
सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस समय-समय पर अभियान चलाते हैं, लेकिन वर्षों से सड़क किनारे मौजूद इस खदान की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इस मार्ग से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का भी आवागमन होता रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जिम्मेदार विभागों ने अब तक इस गंभीर समस्या पर ध्यान क्यों नहीं दिया?
मजबूत सुरक्षा दीवार और चेतावनी संकेतक लगाने की जरूरत
प्रशासन, सार्वजनिक निर्माण विभाग और खनन विभाग को तत्काल मौके का निरीक्षण कर खदान के किनारे मजबूत सुरक्षा दीवार, सुरक्षा रेलिंग और चेतावनी संकेतक लगाने की जरूरत है।
सवाल यह है कि जब खतरा वर्षों से सामने है, तो सुरक्षा इंतजाम करने में इतनी देरी क्यों हो रही है? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही हरकत में आएंगे?
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2560171