पापड़ा में शहीद सुरेश बड़सरा की 17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, पिता बोले- ऐसा बेटा पाकर धन्य हो गया
विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर दी सलामी, शहीद के पिता का साफा पहनाकर किया सम्मान
पचलंगी : मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सुरेश कुमार बड़सरा की 17वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को पापड़ा गांव में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुआ। शहीद स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में सरपंच सुंदर पापड़ा, तेजाजी नगर सरपंच लक्ष्मण कुड़ी, पंचायत समिति सदस्य सुनील मिठारवाल और अधिवक्ता सुमेर बड़सरा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। झुंझुनूं जिले के युवाओं में देशसेवा का जज्बा है और सेना में उनकी भागीदारी इसका प्रमाण है। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।
21 नवंबर 2009 को हुए थे शहीद
वक्ताओं ने बताया कि सुरेश कुमार बड़सरा सेना की 7 राज राइफल्स में तैनात थे। वे 21 नवंबर 2009 को पुंछ-राजौरी सेक्टर के डडोत नाला क्षेत्र में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे।
पिता के शब्दों ने किया सभी को भावुक
शहीद के पिता रामदेव सिंह बड़सरा ने बेटे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बेटे की शहादत पर गर्व जताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे बेटे का पिता बनकर मैं धन्य हो गया। उनके इन शब्दों ने समारोह में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने रामदेव सिंह का साफा पहनाकर सम्मान किया।
शहीद सुरेश कुमार बड़सरा लांस नायक लादूराम राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर शहीद को सलामी दी तथा प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की।
इस अवसर पर लालचंद बड़सरा, उम्मेद बड़सरा, गिरधारी लाल बगड़िया, अमर सिंह बड़सरा, रामचंद्र रेप्सवाल और रित्विक बड़सरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2560179