[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Bharatpur Bus Accident: खड़े ट्रेलर से जा टकराई स्लीपर बस, भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत; 24 अन्य घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

Bharatpur Bus Accident: खड़े ट्रेलर से जा टकराई स्लीपर बस, भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत; 24 अन्य घायल

Bharatpur Accident: भरतपुर में आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर एक ट्रेलर और एक स्लीपर बस की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। बस झुंझुनू से ग्वालियर जा रही थी।

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलर में एक सवारियों से भरी बस जा टकराई। इस भीषण घटना में बस ड्राइवर, हेल्पर और एक सवारी की मौत हो गई। वहीं, 24 अन्य सवारियां घायल हो गईं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को RBM अस्पताल पहुंचाया गया। घटना देर रात दो बजे की है।

अंधेरे के कारण नहीं दिखा ट्रेलर
चिकसाना थाना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जयपुर आगरा नेशनल हाईवे से एक पत्थरों से भरा ट्रेलर निकल रहा था। तभी वह बरसो गांव के पास खराब हो गया और ड्राइवर ने उसे हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया। वहीं, एक स्लीपर बस झुंझुनू से ग्वालियर जा रही थी। बस ड्राइवर को अंधेरे के कारण ट्रेलर नहीं दिखा और बस के ड्राइवर ने ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रेलर में पत्थर भरे हुए थे।

ड्राइवर, हेल्पर समेत तीन लोगों की मौत
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 27 घायलों को एंबुलेंस की मदद से आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ट्रक के ड्राइवर कमलेश (40) निवासी समसपुर झुंझुनू और हेल्पर विजेंद्र सिंह (40) निवासी महलों की ढाणी झुंझुनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। उनमें से बंटी (22) निवासी मुंशीपुरा ग्वालियर को मृत घोषित कर दिया गया। सुनील निवासी राजापार्क जयपुर का इलाज जयपुर में जारी है। बाकी 23 घायल आरबीएम अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना देर रात ही दे दी थी। फिलहाल सभी के शव मोर्चरी में रखे हुए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet