[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्रेशर संचालक को मंथली के लिए दी धमकी:फायरिंग कर कहा – प्रति माइंस हर महीने देने होंगे 50 हजार रुपए, नहीं तो भुगतना होगा अंजाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

क्रेशर संचालक को मंथली के लिए दी धमकी:फायरिंग कर कहा – प्रति माइंस हर महीने देने होंगे 50 हजार रुपए, नहीं तो भुगतना होगा अंजाम

क्रेशर संचालक को मंथली के लिए दी धमकी:फायरिंग कर कहा - प्रति माइंस हर महीने देने होंगे 50 हजार रुपए, नहीं तो भुगतना होगा अंजाम

पपुरना : खेतड़ी थाना क्षेत्र के पपुरना में स्टोन क्रेशर संचालक को मंथली के लिए धमकाने का मामला सामने आया है। हिस्ट्रीशीटर से धमकी मिलने के बाद बुधवार को संचालक ने थाने में रिपोर्ट देकर कार्रवाई करने की मांग की है। सीआई आशाराम गुर्जर ने बताया कि रामकुमारपुरा निवासी रमेश गुर्जर ने रिपोर्ट दी की पपुरना खनन क्षेत्र के ढाणी भुकरी में उसका स्टोन क्रेशर है। मंगलवार शाम को हिस्ट्रीशीटर संजय उर्फ बचिया, गजेंद्र सिंह, निखिलेश, कुलदीप गुर्जर निवासी बंधा की ढाणी और बीलवा निवासी प्रताप चार-पांच अन्य युवकों के साथ कैंपर गाड़ी में क्रेशर पर आया।

इस दौरान हिस्ट्रीशीटर संजय उर्फ बचिया ने बंदूक से फायर किया और 50 हजार रूपए प्रति माइंस के हिसाब से मंथली देने की बात कही। आरोपी ने मंथली नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी । पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी संजय उर्फ बच्चियों आदतन अपराधी है, जिसने क्रेशर संचालकों से अवैध वसूली करने को लेकर एक गिरोह बना रखा है। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है।

इस दौरान साथ आए अन्य क्रेशर संचालकों ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर आए दिन धमकियां देता है। उसने मंथली वसूलने को ही अपना धंधा बना रखा है। जिससे कई क्रेशर तो बंद हो चुके हैं।

सीआई ने बताया कि पीड़ित क्रेशर संचालकों की ओर से पांच नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22