अंतिम संस्कार में गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला:नीमकाथाना में 10 लोग घायल, एक गंभीर घायल जयपुर रेफर
अंतिम संस्कार में गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला:नीमकाथाना में 10 लोग घायल, एक गंभीर घायल जयपुर रेफर
नीमकाथाना : नीमकाथाना सदर थाना क्षेत्र के खादरा में अंतिम संस्कार के लिए गए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला दिया। मधुमक्खियों के हमले से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को रेफर किया गया।
खादरा में बालाराम सैनी की पत्नी मूली देवी के निधन के बाद अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय शमशान घाट के पास मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। जिससे खादरा निवासी पुरण, रमेश मांगू राम सहित करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं गंभीर हालत होने पर एक व्यक्ति को रेफर किया गया।
ग्रामीणों ने बताया की शमशान भूमि में पहुंचते ही अर्थी को जमीन पर रखा ही था और चिता तैयार कर रहे थे। इस दौरान पेड़ पर उछलकूद कर रहे बंदरों ने मधुमक्खियों को परेशान कर दिया। जिस पर मधुमक्खियों ने पाल पर बैठे लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान बचने के लिए कुछ लोग जोहड़ के पानी में कूद गए। गांव वालों ने बताया कि जो अर्थी के पास थे, उनपर हमला नही हुआ। केवल जोहड़ की पाल पर बैठे लोगो पर ही हमला हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2010875


