खनिज और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई:अवैध खनन खिलाफ ओवरलोड डंपरों पर 7.71 लाख जुर्माना लगाया
खनिज और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई:अवैध खनन खिलाफ ओवरलोड डंपरों पर 7.71 लाख जुर्माना लगाया
नीकाथाना : नीकाथाना कलेक्टर के आदेशों के बाद शुक्रवार रात अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। खनिज व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन, परिवहन, भंडारण और ओवरलोड डंपरों पर 7.71 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
सहायक खनि अभियंता अमीचंद दुहारिया, सहायक खनि अभियन्ता प्रमोद कुमार बलवदा, सर्वेयर धर्मसिंह प्रजापत, परिवहन निरीक्षक रोबिन सिंह ने गांवडी मोड़, झीर की चौकी, बाईपास रोड, सिरोही व भूदोली क्षेत्र में कार्यवाही की। टीम ने 23 वाहनों को चैक किया। खनिज विभाग ने नियमों के तहत 5 वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 5 लाख 88 हजार 665 रुपए और परिवहन विभाग ने 5 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही कर 1 लाख 43 हजार और टैक्स की राशि 40 हजार का जुर्माना लगाया।
बता दें, कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई जनसुनवाई में अधिकारियों को अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1969950


