[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:दबिश की कार्रवाई के समय पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी थी, दो साल से फरार चल रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:दबिश की कार्रवाई के समय पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी थी, दो साल से फरार चल रहा था

पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:दबिश की कार्रवाई के समय पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी थी, दो साल से फरार चल रहा था

चिड़ावा : चिड़ावा करीब दो साल पहले पुलिस पर हमला करने के आरोपी गुगोजी की ढाणी निवासी सुभाष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीआई विनोद सामरिया ने बताया कि इस संदर्भ में 13 सितंबर 2021 को एएसआई रामवतार ने थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि गोगाजी की ढाणी के पास महेंद्र सैनी के यहां कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जमा हुए हैं और इनमें से कुछ बदमाशों के पास हथियार भी हैं।

जिस पर पुलिस ने रात को मकान पर दबिश दी। महेंद्र और नत्थू सैनी के मकान की छत पर बैठे 20-25 लोगों की तलाशी करने लगे तो लोगों ने पुलिस को घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-पाइपों से पुलिस पर हमला बोल दिया। औरतों ने भी पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंककर जानलेवा हमला किया।

पुलिस के जवानों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे सुभाष को भी जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में सीआई विनोद सामरिया, हैड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल श्रवण कुमार, प्रकाश, अनिल कुमार, विकास कुमार आदि शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet