नीमकाथाना : सीएम गहलोत आज आएंगे नीमकाथाना:विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, प्रशासन तैयारियों में जुटा
सीएम गहलोत आज आएंगे नीमकाथाना:विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, प्रशासन तैयारियों में जुटा
नीमकाथाना : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज हेलीकॉप्टर से नीमकाथाना आएंगे। सुबह साढ़े 11 बजे खेल स्टेडियम में हेलीपैड पर उतरेंगे। जहां विधायक सुरेश मोदी व कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे।
मुख्यमंत्री नेहरू पार्क में राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण जिला स्तरीय खेलों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद बाद विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री आमसभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। हैलीपेड व आम सभा के लिए बैठने सहित मंच को तैयार करवा दिया गया है।
मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर 3:15 तक नीमकाथाना में ही रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां संपूर्ण कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वही मुख्य रास्तो को भी डायवर्ट किया गया हैं। सभा को देखने के लिए नेहरू पार्क में एलईडी लगाई हैं। खिलाड़ियों में भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं।

ट्रैफिक व्यवस्था में किया बदलाव
नीमकाथाना में छावनी रोड स्थित गावड़ी मोड़ पर ही भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। शाम तक भारी वाहन इस रूट पर नही आएंगे। सभा मे आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग भी बनाई गई हैं। खेतड़ी मोड़ से आने वाले वाहन एसएनकेपी कॉलेज व कोटपूतली रोड़ से आने वाले वाहन जनाना अस्पताल के पास ही रुकेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2009793


