[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बाढ़ा की ढाणी के पास हुआ हादसा, पंखा लेने के लिए जा रहा था जसरापुर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बाढ़ा की ढाणी के पास हुआ हादसा, पंखा लेने के लिए जा रहा था जसरापुर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बाढ़ा की ढाणी के पास हुआ हादसा, पंखा लेने के लिए जा रहा था जसरापुर

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी नगर थाना क्षेत्र के बाढ़ा की ढाणी के पास बुधवार को अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना पर खेतड़ी नगर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

एएसआई रामपत यादव ने बताया कि देवता निवासी महेंद्र (32) पुत्र इंद्राज गुर्जर दोपहर को बाइक पर सवार होकर अपने घर से जसरापुर पंखा लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही बाढ़ा की ढाणी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। इस दौरान टक्कर लगने के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा महेंद्र को घायलावस्था में खेतड़ी के उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेंद्र के हादसे का शिकार होने की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे।

सरपंच रघुवीर सिंह ने बताया कि महेंद्र अविवाहित था तथा वह अपने पिता इंद्राज गुर्जर के साथ खेती बाड़ी करता था। महेंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई राजेश गुरुग्राम में कंपनी में तो शंकर अलवर में निजी कंपनी में काम करता है। वहीं सबसे छोटा विजेंद्र सेना की तैयारी कर रहा है।

एएसआई रामपत यादव ने बताया कि मृतक महेंद्र के शव को खेतड़ी के उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस दौरान परिजनों की ओर से दी जाने वाले रिपोर्ट पर वाहन की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77