[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाल विवाह के खिलाफ उठी आवाज, मशाल यात्रा निकालकर लिया कुरीति मिटाने का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाल विवाह के खिलाफ उठी आवाज, मशाल यात्रा निकालकर लिया कुरीति मिटाने का संकल्प

नाथावतपुरा नानी में प्रथम अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, पुरोहितों से लेकर विवाह समारोह से जुड़े व्यवसायियों ने ली शपथ; 4 दिसंबर तक चलेगा जागरूकता रथ अभियान

सीकर : वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प के साथ शनिवार को धोद ब्लॉक के नाथावतपुरा नानी गांव में प्रथम अंतरराष्ट्रीय बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल अधिकारिता विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने मशाल यात्रा निकालकर बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश दिया।

बेटियों के सपनों को उड़ान देना जरूरी : डॉ. गार्गी शर्मा

बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक डॉ. गार्गी शर्मा ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब प्रत्येक बेटी को शिक्षा प्राप्त करने, आगे बढ़ने और अपने भविष्य का निर्णय स्वयं लेने का अवसर मिलेगा। बाल विवाह बेटियों से उनका बचपन और शिक्षा का अधिकार छीन लेता है। उन्होंने ग्रामीणों से बाल विवाह की रोकथाम में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

केवल कानून से नहीं, जनभागीदारी से मिटेगी कुरीति : गोयल

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी गोयल ने कहा कि बाल विवाह को केवल कानून और प्रशासन के भरोसे समाप्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। पुरोहित, हलवाई, बैंड-बाजा संचालक, टेंट व्यवसायी और विवाह के निमंत्रण पत्र छापने वाले व्यवसायी भी बाल विवाह रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा कि बाल विवाह उन्मूलन अभियान बेटियों को उनका बचपन, शिक्षा और भविष्य तय करने का अधिकार दिलाने का प्रयास है। प्रशासन, पुलिस और आमजन के सामूहिक प्रयासों से सीकर को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

गायत्री सेवा संस्थान के जिला समन्वयक नरेश कुमार सैनी ने कहा कि सामाजिक बदलाव की शुरुआत स्थानीय स्तर से होती है। बाल विवाह के खिलाफ शुरू हुई मुहिम अब वैश्विक आंदोलन का रूप ले रही है।

पुरोहित, हलवाई और टेंट व्यवसायियों ने ली शपथ

कार्यक्रम में महिलाओं, ग्रामीणों, पुरोहितों, हलवाइयों, बैंड-बाजा संचालकों, टेंट व्यवसायियों, सजावट कार्यकर्ताओं एवं मुद्रणालय संचालकों ने बाल विवाह में किसी भी प्रकार की सहभागिता नहीं करने की शपथ ली। साथ ही बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाने का संकल्प लिया।

गांव में निकली मशाल यात्रा, 4 दिसंबर तक चलेगा अभियान

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने गांव में मशाल यात्रा निकालकर बाल विवाह के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। जिलेभर में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए 4 दिसंबर तक विशेष जागरूकता रथ अभियान संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह नाथावतपुरा ने किया। इस अवसर पर धोद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक राजेश ढाका, बाल कल्याण समिति के बिहारी लाल बालान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बिजेंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता महेश सैनी, चाइल्ड हेल्पलाइन के राहुल कुमार एवं राकेश, विद्या जोशी, सखी वन स्टॉप सेंटर के कुलदीप सिंह, भंवर सिंह, भैरू सिंह, मोहन सिंह, मंगल सिंह, शिवराज सिंह, प्रताप सिंह, सूरजभान सिंह, रंजना सैन, बीएल वर्मा, राजेश कुमार, रमेश, बाबूलाल, अंकित, जेपी मालिंदा, दमंशाराम, जगदीश प्रसाद एवं भागीरथ प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77