[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशे के खिलाफ विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, 25 प्रतिभाओं को किया पुरस्कृत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नशे के खिलाफ विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, 25 प्रतिभाओं को किया पुरस्कृत

खेतड़ी के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में नई किरण नशामुक्ति अभियान के तहत संगोष्ठी, चयनित 10 सखा-सखी विद्यार्थियों को बांटी नशामुक्ति किट

खेतड़ी : स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेतड़ी में शनिवार को नशामुक्ति समिति के तत्वावधान में नई किरण नशामुक्ति अभियान के तहत संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम की सह संयोजक डॉ. ममता यादव, डॉ. दिव्या सिंह एवं मोनिका अग्रवाल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अक्षय शर्मा थे, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सीपी कुलश्रेष्ठ ने की। डॉ. जगवीर राम, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. निधि जांगिड़, डॉ. विवेक तंवर, डॉ. महावीर सिंह, राजेंद्र बुरड़क, प्रभु दयाल और मनप्रीत कौर विशिष्ट अतिथि रहे।

नशे से व्यक्ति ही नहीं, पूरा परिवार होता है प्रभावित : डॉ. शर्मा

मुख्य अतिथि डॉ. अक्षय शर्मा ने कहा कि नशे का सेवन व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसकी चपेट में आने से व्यक्ति के साथ पूरा परिवार प्रभावित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

10 सखा-सखी विद्यार्थियों को बांटी किट, 25 विजेताओं का सम्मान

समारोह में अतिथियों ने नई किरण नशामुक्ति अभियान के तहत महाविद्यालय में चयनित 10 सखा-सखी विद्यार्थियों को नशामुक्ति किट वितरित की। साथ ही शैक्षणिक सत्र के दौरान नशामुक्ति विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के 25 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

डॉ. ममता यादव ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन विजेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर खुशी अग्रवाल, प्रिया सैनी, विशाखा, हेमराज वर्मा, गणेश सैनी, पायल सैनी, भूमिका कुमारी, सरजीत कुमार, हर्ष कुमार और भूमिका शर्मा सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77