रंगोली में बिखेरे प्रतिभा के रंग, मेहंदी में दिखाई रचनात्मकता
बरासिया महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन, मेहंदी में मुस्कान और रंगोली में लक्ष्मीबाई समूह रहा प्रथम
सूरजगढ़ : कस्बे के आरकेजेके बरासिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर और मेहंदी की कलात्मक आकृतियां उकेरकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों प्रतियोगिताओं में कुल 129 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की संयुक्त सचिव जया पाठक थीं, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने की। सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. मधुलता सैनी और डॉ. अनिता सैनी विशिष्ट अतिथि रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मेहंदी में मुस्कान, रंगोली में लक्ष्मीबाई समूह ने मारी बाजी
मेहंदी प्रतियोगिता में मुस्कान पुत्री बलबीर वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रत्यांशा पुत्री रमेश चंद्र और पूजा पुत्री रामधन संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई समूह की मेधा छापड़िया, गरिमा शर्मा, चाहत सैनी, मोनिका गजराज, प्राची लाम्बा और प्राची सैन ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मीराबाई समूह की सोनू, दीपिका, नेहा, प्रिया और निकिता शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं।
मेहंदी प्रतियोगिता में 57 छात्राओं ने भाग लिया, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में 12 समूहों की 72 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडल में साक्षी सैनी, रामा, शिखा, अंकिता, आंचल सैनी और डॉ. अनिल कुमार सैनी शामिल रहे। आयोजन में दिव्यांशु, अनिल कुमार सैनी, जगदीश प्रसाद सैनी, डॉ. सुनीता चौधरी और पूनम शर्मा ने सहयोग प्रदान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2579822

