[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रधान बनकर बिरमी पहुंचे किरोड़ीमल पायल का भव्य स्वागत, बोले—18 साल की तपस्या का मिला फल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

प्रधान बनकर बिरमी पहुंचे किरोड़ीमल पायल का भव्य स्वागत, बोले—18 साल की तपस्या का मिला फल

तिलक लगाकर और साफा पहनाकर किया अभिनंदन, डीजे की धुन पर थिरके प्रधान, कार्यकर्ता और महिलाएं; सभी ग्राम पंचायतों में निष्पक्ष विकास का दिया भरोसा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : मंडावा पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान किरोड़ीमल पायल के प्रधान बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव बिरमी पहुंचने पर ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गांव में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। ग्रामीणों ने तिलक लगाकर, साफा और मालाएं पहनाकर पायल का अभिनंदन किया। इस दौरान डीजे की धुन पर प्रधान के साथ कार्यकर्ता और महिलाएं भी जमकर थिरकीं। समर्थकों ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जीत की खुशी मनाई।

विधायक रीटा चौधरी के विश्वास पर खरा उतरूंगा : पायल

नवनिर्वाचित प्रधान किरोड़ीमल पायल ने कहा कि वर्ष 2008 से विधायक रीटा चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटा रहा हूं। संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और जरूरत पड़ने पर हमेशा पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहा। आज 18 वर्षों की मेहनत और तपस्या का परिणाम मिला है।

उन्होंने विधायक रीटा चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि प्रधान पद के लिए मुझ पर जो विश्वास जताया गया है, उस पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

विकास को देंगे दोगुनी रफ्तार, नहीं होगा भेदभाव

पायल ने कहा कि विधायक रीटा चौधरी के नेतृत्व में मंडावा पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को दोगुनी रफ्तार देने का प्रयास किया जाएगा। बिना किसी भेदभाव के आमजन के कार्य करना और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना, 2028 में कांग्रेस की वापसी का दावा

प्रधान पायल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर विकास की अनदेखी और धार्मिक मुद्दों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों और बेरोजगार युवाओं के हितों की अनदेखी की जा रही है। पंचायतीराज चुनाव के परिणामों का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर शीशराम धायल, टांई मंडल अध्यक्ष देवेंद्र धांगड़, विजेंद्र पायल, रविंद्र पायल, श्रीनिवास धायल, सुरेश धायल, भारू के पूर्व सरपंच शशि कुमार, विकास धायल, विष्णु कुमार, संजय कुमार, संजय धायल, हरिराम धायल, विक्रम धायल, राजपाल धायल, दिनेश धायल, सुरेश पंच और अशोक मेघवाल सहित अनेक ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77