[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला में पेयजल सेहत पर भारी पड़ने की आशंका, महीनों से टूटी छत के सहारे जलापूर्ति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिमला में पेयजल सेहत पर भारी पड़ने की आशंका, महीनों से टूटी छत के सहारे जलापूर्ति

पुरानी टंकी गिराते समय क्षतिग्रस्त हुआ था जीएलआर, मरम्मत के बजाय तिरपाल डालकर छोड़ा; पेयजल की गुणवत्ता जांचने की मांग, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. अनिल शर्मा 

शिमला : ग्राम पंचायत शिमला में जलदाय विभाग की कथित लापरवाही के चलते ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। महीनों पहले पुरानी जर्जर पानी की टंकी गिराते समय क्षतिग्रस्त हुए जीएलआर (भूमिगत जल संग्रहण टैंक) की अब तक मरम्मत नहीं करवाई गई है। टूटी छत पर महज तिरपाल डालकर जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टैंक में धूल-मिट्टी और अन्य गंदगी गिरने से पेयजल दूषित होने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद ग्रामीण इसी पानी का उपयोग करने को मजबूर हैं।

ठेकेदार का आश्वासन हवा, महीनों बाद भी नहीं हुई मरम्मत

ग्रामीणों ने बताया कि पुरानी जर्जर पानी की टंकी को गिराते समय सुरक्षा इंतजामों की कथित अनदेखी के चलते टंकी नीचे स्थित जीएलआर पर गिर गई थी। इससे जीएलआर की छत और परिसर की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस समय ग्रामीणों के विरोध के बाद ठेकेदार ने शीघ्र पुनर्निर्माण करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन महीनों बाद भी हालात जस के तस हैं। जीएलआर की टूटी छत पर तिरपाल डालकर छोड़ दिया गया है। चारदीवारी भी क्षतिग्रस्त पड़ी है, जबकि टंकी तोड़ने से निकला मलबा और पत्थर अब तक नहीं हटाए गए हैं।

पेयजल की शुद्धता पर सवाल, ग्रामीणों की सेहत से जुड़ा मामला

ग्रामीणों का कहना है कि जीएलआर की छत क्षतिग्रस्त होने से उसमें धूल-मिट्टी, पक्षियों की गंदगी और अन्य अपशिष्ट गिरने की आशंका बनी रहती है। टैंक की उचित मरम्मत और सफाई नहीं होने से जलजनित बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने पेयजल के नमूनों की जांच करवाने की मांग की है।

शिकायतें भी बेअसर, जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध

ग्रामीणों के अनुसार समस्या को लेकर पूर्व में भी समाचार प्रकाशित हो चुके हैं। कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। न तो जीएलआर की मरम्मत हुई और न ही चारदीवारी का पुनर्निर्माण करवाया गया। खुले परिसर और बिखरे मलबे के कारण भी ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

समाधान नहीं हुआ तो शिमला-कोपर मार्ग पर आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने जलदाय विभाग से जीएलआर का शीघ्र पुनर्निर्माण करवाने, पेयजल की गुणवत्ता की जांच करने, क्षतिग्रस्त चारदीवारी बनवाने और परिसर से मलबा हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शिमला-कोपर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77