सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने विरोध कर रुकवाया काम
जुहारपुरा से जखोड़ा तक बन रही डामर सड़क में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने की तकनीकी जांच की मांग; ठेकेदार ने आरोपों को बताया निराधार
मंड्रेला : जुहारपुरा से जखोड़ा तक बन रही डामर सड़क की गुणवत्ता को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। निर्माण कार्य में निर्धारित तकनीकी मापदंडों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण का काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री, सड़क की मोटाई और गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की।
ग्रामीण पवन कस्वां ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण में निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है। न तो पर्याप्त मात्रा में निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और न ही निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। शनिवार को निर्माण कार्य में कथित अनियमितता देखकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और काम बंद करवा दिया।
ठेकेदार बोला—राजनीतिक कारणों से किया जा रहा विरोध
ठेकेदार लोकेश मान ने सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप ही करवाया जा रहा है। राजनीतिक कारणों से एक पक्ष की ओर से शुरुआत से ही निर्माण का विरोध किया जा रहा है। शनिवार को भी कुछ युवकों के विरोध के बाद मजदूरों ने काम बंद कर दिया। ठेकेदार ने कहा कि जब तक ग्रामीणों के बीच सहमति नहीं बनती, तब तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों से मौके पर जांच की मांग
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर उपयोग में ली जा रही सामग्री, सड़क की मोटाई और गुणवत्ता की तकनीकी जांच करवाने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में नरेंद्र ढाका, हेतराम कस्वां, रवि जांगिड़, योगेंद्र कस्वां, सहीराम मेघवाल, रणवीर कुलहरी, मोहरसिंह कस्वां, संजय गुर्जर, मदनलाल गुर्जर, गिरधारीलाल, संजय शर्मा और केशरदेव मेघवाल सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2580781

