[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा-पंचकूला : मुख्य सफाई निरीक्षक श्री अविनाश सिंगला द्वारा सफाई कर्मचारियों को सरसों तेल देने में घोटाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राज्यहरियाणा

हरियाणा-पंचकूला : मुख्य सफाई निरीक्षक श्री अविनाश सिंगला द्वारा सफाई कर्मचारियों को सरसों तेल देने में घोटाला

मुख्य सफाई निरीक्षक श्री अविनाश सिंगला द्वारा सफाई कर्मचारियों को सरसों तेल देने में घोटाला

हरियाणा-पंचकूला : दोपहर यवनिका पार्क सेक्टर 5 पंचकूला में नगर पालिका की दो यूनियनों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर निगम वेलफेयर एसोसिएशन संबंधित भारतीय मजदूर संघ तथा नगर निगम कर्मचारी मंच पंचकूला संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के नेताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता जिले सिंह प्रधान ने की और संचालन रामफल पारखी ने किया। दोनों नेताओं सहित राजेंद्र सिंह लोट व राजेंद्र भुमबक, धोलाराम व विनोद लोट ने बताया कि, पिछले समय का बकाया सरसों का तेल और साबुन दोनों यूनियनों के काफी दबाव डालने, धरने प्रदर्शन करने के बाद कल मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगल तथा जोगेंद्र कागड़ा द्वारा एक्सपायरी डेट का सरसों तेल 6 लीटर देने की बजाय 5 लीटर बांटा गया है।

अविनाश सिंगलऔर जोगेंद्र प्रधान ने मिलकर प्रत्येक सफाई कर्मचारी को 1 लीटर कम तथा एक्सपायरी डेट का तेल वितरित किया है और इसमें भारी घोटाला और घपला किया है। जिसमें भारी रकम का घोटाला किया गया है और कर्मचारियों के साथ गद्दारी की गई है। इस विषय को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। और सभी कर्मचारियों की मांग है कि, अविनाश कुमार सिंगला को तुरंत प्रभाव से हरियाणा सरकार अंडर रूल 7 चार्ज शीट करते हुए सस्पेंड करके पंचकूला से बाहर बदली करें। जोगेंद्र प्रधान तथा इसके साथियों को दफ्तर में मिली भगत करने से और उनके मांग पत्रों पर विचार करने पर प्रतिबंध लगाए।

उपरोक्त वक्ताओं ने नगर निगम के कमिश्नर से तथा निदेशक महोदय से और स्पीकर साहब तथा मंत्री महोदय और मुख्यमंत्री महोदय से मांग की है कि, सभी सफाई कर्मचारियों को समान काम समान वेतन तुरंत लागू करें। और सभी कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में समायोजित करें। पूर्व में हटाए गए 135 कर्मचारियों तथा अन्य हटाए गए कर्मचारियों को तुरंत लगाया जाए। जिनको कम वेतन दिए गए हैं अथवा अन्य किसी प्रकार का उत्पीड़न और शोषण किया गया उसे समाप्त किया जाए। भविष्य में किसी कर्मचारी का कोई शोषण न किया जाए और समय पर सबको तेल साबुन जूते वर्दी तथा अन्य समान उपलब्ध करवाया जाए । पढ़े लिखे सफाई कर्मचारियों को सुपरवाइजर बनाया जाए जैसे की पूर्व कमिश्नर वीरेंद्र लाठर जी द्वारा स्वीकार किया जा चुका है। दोबारा हटाए गए कर्मचारियों को भी शिघर दोबारा लगाने का आश्वासन दिया हुआ है।

दोनों यूनियनों के नेताओं ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि, एक्सपायरी डेट के सरसों तेल के वितरण तथा एक- एक लीटर कम तेल देने की निष्पक्ष रूप से स्टेट विजिलेंस से जांच कराई जाए और इस भ्रष्ट सी.एस.आई. के खिलाफ शकत से शकत कार्रवाई की जाए अन्यथा निकट भविष्य में दोनों यूनियन मिलकर उच्च अधिकारी और सरकार के खिलाफ जोरदार धरने प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। आज की सभा में लिए गए सभी फैसले का आर. के. नागर, प्रदेश महासचिव-हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच एवं प्रदेश अध्यक्ष-हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 मुख्यालय सोनीपत ने भी समर्थन किया है।

आज की सभा में भाग लेने वाले सर्व जिले सिंह राजेंद्र लोट, राजेंद्र भउमबक विक्रम सिंह, तोलाराम, विनोद कुमार पुहाल, रामफल पाखी, जसू समाजसेवी, कर्मवीर, जनेश्वर, नरसी घोगोया, आदि आदि अनेकों नेताओं और कर्मचारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77