[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : डेढ़ करोड़ के जीरा में हेराफेरी:ट्रक एक्सीडेंट की झूठी कहानी बनाई, 4 आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : डेढ़ करोड़ के जीरा में हेराफेरी:ट्रक एक्सीडेंट की झूठी कहानी बनाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

डेढ़ करोड़ के जीरा में हेराफेरी:ट्रक एक्सीडेंट की झूठी कहानी बनाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं : झुंझुनूं की बगड़ पुलिस ने डेढ़ करोड़ रूपए के जीरा मसाला को खुर्द-बुर्द करने के मामले में चार जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हरियाणा से बांग्लादेश जा रहे जीरा से भरे ट्रक में हेराफेरी कर दी थी। ट्रक में 25 टन 20 किलो जीरा था।

जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए के करीब थी। ट्रक को 24 अगस्त को हरियाणा से भरकर दिल्ली बॉर्डर बांग्लादेश भेज गया था। लेकिन, ट्रक चालक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ षड्यंत्र रचकर जीरा को बीच रास्ते में ही चोरी कर लिया और खुर्द बुर्द कर दिया। इसके बाद बीच रास्ते में चोरी होने की झूठी कहानी रच दी।

ट्रक पलटी होने की झूठी कहानी रची

दरअसल 24 अगस्त को हरियाणा की बी.पी. स्पाइसेस फर्म से ट्रक में 25 टन 20 किलो जीरा मसाला भरकर दिल्ली बॉर्डर बांग्लादेश भेजा गया था। जिसका रूट जोधपुर, जयपुर होते हुए था। लेकिन चालक ट्रक को झुंझुनूं रूट पर ले आया और बहाना बनाया की ट्रक बगड़ के पास पलटी खा गया है। लोग जीरा चोरी करके ले गए।

एक दिन बाद सूचना देने पर शक हुआ

ट्रक ड्राइवर विकास बुडानियां ने मालिक को एक दिन बाद घटना की सूचना दी तो उसे शक हुआ। इसके बाद परिवादी ने 28 अगस्त को संजय शर्मा पुत्र बाबूलाल शर्मा निवासी जड़वा, पुलिस थाना सतनाली, हरियाणा ने बगड़ थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच की तो हेरा फेरी की आशंका नजर आई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर व उसके अन्य साथियों से सख्ती से पूछताछ की उन्होंने जीरा चोरी करना कबूल कर लिया।

इनको पकड़ा
ट्रक चालक विकास पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल, कुलदीप उर्फ बिलु पुत्र सुमेर सिंह, अनुज पुत्र विजयसिंह, जाति जाट, निवासी बुडानियां थाना बगड़, झुंझुनूं तथा अनिल सागवान पुत्र शिवलाल जाति जाट निवासी वार्ड न. 03 सूरजगढ़, झुंझुनूं को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77