झुंझुनूं : झुंझुनूं नगर परिषद में मनाया गया सद्भावना दिवस, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ
झुंझुनूं नगर परिषद में मनाया गया सद्भावना दिवस, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ
झुंझुनूं : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर नगर परिषद में शुक्रवार को सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलवाई । उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 20 अगस्त को राजकीय अवकाश के कारण शुक्रवार को सद्भावना दिवस मनाया गया।
इस दौरान समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, भाषा व धर्म का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद को बातचीत व संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की शपथ ली
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038641


