झुंझुनूं : सीबीएसई : अब एक सेक्शन में 40 विद्यार्थी ही पढ़ सकेंगे
कोविड के समय सेंट्रल बोर्ड ने नियमों में रियायत देते हुए सीधे एडमिशन के मामलों में स्कूलों को 45 छात्र प्रति सेक्शन दाखिला देने की रियायत दी थी
झुंझुनूं : सीबीएसई ने एक क्लास के एक सेक्शन में छात्र संख्या को लेकर फिर से बदलाव किया है। अब प्रति सेक्शन 40 स्टूडेंट्स ही पढ़ सकेंगे। यह बदलाव आने वाले तीन शैक्षणिक सत्रों तक लागू करना होगा। तीन साल अनिवार्य रूप से एक कक्षा में 40 स्टूडेंट्स ही होंगे। दरअसल, कोविड के समय सेंट्रल बोर्ड ने नियमों में रियायत देते हुए सीधे एडमिशन के मामलों में स्कूलों को 45 छात्र प्रति सेक्शन दाखिला देने की रियायत दी थी।
अब 40 छात्रों को दाखिला देने के साथ प्रति छात्र के लिए 1 वर्ग गज की जगह रखने का प्रावधान फिर से लागू कर दिया गया है। सीबीएसई के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन डॉ. संयम भारद्वाज ने इसका ऑफिशियल सर्कुलर भी जारी कर दिया है। इस नियम को नहीं मानने पर एक्शन लिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2118239


