झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : बबाई हवाई अड्डे की जमीन पर मलबा डाला
बबाई हवाई अड्डे की जमीन पर मलबा डाला
झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार को गाडराटा के ग्रामीणों ने हवाई अड्डे की जमीन पर एक कंपनी द्वारा रोड़ी-मिट्टी व मलबा डालने के विरोध में प्रदर्शन किया। कैप्टन रामेश्वर लाल, शीशराम खटाणा, ताराचंद, विराट, विजेन्द्र, सतपाल, जगत आदि ने कहा कि मलबा डालने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
उधर, तहसीलदार विवेक कटारिया ने इस संबंध में कहा कि हवाई अड्डे की जमीन पर सड़क बनाने वाली कम्पनी को सामग्री डालने की कोई परमिशन नहीं दी। इस संबन्ध में जांच करवाई जाएगी। सरपंच कलावति देवी का कहना है कि सड़क बनाने वाले ठेकेदार ने हवाई अड्डे की जमीन पर रोडी, मिट्टी व डस्ट डाल रखी है। स्वीकृती नहीं ली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044537

