[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : पशुओं के बेहतर उपचार के लिए सूरजगढ़ विधानसभा में 10 पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे – श्रवण कुमार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसूरजगढ़

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : पशुओं के बेहतर उपचार के लिए सूरजगढ़ विधानसभा में 10 पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे – श्रवण कुमार

पशुओं के बेहतर उपचार के लिए सूरजगढ़ विधानसभा में 10 पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे - श्रवण कुमार

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : पशुओं के बेहतर उपचार के लिए सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 10 पशु उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद प्रत्याशी रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार आज कृषि मंत्री लालचंद कटारिया से मिलकर के सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 10 पशु उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की बात कही । कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को आश्वस्त किया कि जल्दी ही सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 10 पशु स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृत कर दिए जाएंगे।

सूरजगढ़ नगर पालिका के मनोनीत पार्षद रामसिंह चेतीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत लाखू कुलोठ खुर्द, देलवास, गुजरवास बनवास, घरडाना खुर्द, भोदन, बामनवास, डूमोली खुर्द सहित सांचौर ग्राम पंचायत में पशु उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की कई दिनों से मांग को ध्यान में रखकर पशु उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। इससे क्षेत्र के पशुपालकों को लाभ मिलेगा। लोगों की मांग को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कृषि मंत्री से मिलकर पशु स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करने की मांग रखी।

कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने जल्दी सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 10 पशु उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की जल्दी ही स्वीकृति जारी करने की बात कही।

Related Articles