[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर पूर्व में भाजपा की गिरदावरी बनीं प्रधान, सात मतों से दर्ज की जीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर पूर्व में भाजपा की गिरदावरी बनीं प्रधान, सात मतों से दर्ज की जीत

15 में से 11 मत हासिल कर गिरदावरी ने कांग्रेस की उर्मिला को हराया, कांग्रेस प्रत्याशी को मिले चार मत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

तारानगर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को तारानगर पूर्व पंचायत समिति के प्रधान पद पर भाजपा प्रत्याशी गिरदावरी ने सात मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला को पराजित किया। प्रधान पद के लिए हुए मतदान में गिरदावरी को 11 मत प्राप्त हुए, जबकि उर्मिला को चार मत मिले। इसके साथ ही तारानगर पूर्व पंचायत समिति की कमान भाजपा के हाथों में आ गई।

73 प्रतिशत से अधिक मत हासिल कर बनीं प्रधान

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि प्रधान पद के निर्वाचन के लिए तारानगर पंचायत समिति के प्रधान कक्ष में निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। मतदान में कुल 15 में से 11 मत हासिल कर गिरदावरी प्रधान निर्वाचित हुईं।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77