तारानगर पश्चिम में भाजपा के लीलाधर बने प्रधान, सात मतों से दर्ज की जीत
15 में से 11 मत हासिल कर लीलाधर ने कांग्रेस के संतलाल स्वामी को हराया, तारानगर की दोनों पंचायत समितियों में भाजपा की जीत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
तारानगर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को तारानगर पश्चिम (भालेरी) पंचायत समिति के प्रधान पद पर भाजपा प्रत्याशी लीलाधर ने सात मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी संतलाल स्वामी को पराजित किया। प्रधान पद के लिए हुए मतदान में लीलाधर को 11 मत प्राप्त हुए, जबकि संतलाल स्वामी को चार मत मिले।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि प्रधान पद के निर्वाचन के लिए तारानगर पंचायत समिति के सभागार में निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। मतदान में कुल 15 में से 11 मत हासिल कर लीलाधर प्रधान निर्वाचित हुए।
तारानगर की दोनों पंचायत समितियों में भाजपा का परचम
तारानगर पूर्व में भाजपा की गिरदावरी और तारानगर पश्चिम (भालेरी) में लीलाधर की जीत के साथ दोनों पंचायत समितियों की कमान भाजपा के हाथों में आ गई है। खास बात यह रही कि दोनों पंचायत समितियों में भाजपा प्रत्याशियों ने 11-11 मत हासिल कर सात-सात मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2577273