[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में कांग्रेस की सुमन देवी बनीं प्रधान, 11 मतों से दर्ज की जीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में कांग्रेस की सुमन देवी बनीं प्रधान, 11 मतों से दर्ज की जीत

29 में से 20 मत हासिल कर सुमन देवी ने भाजपा के पन्नाराम को हराया, भाजपा प्रत्याशी को मिले नौ मत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

रतनगढ़ : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को रतनगढ़ पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुमन देवी ने 11 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पन्नाराम को पराजित किया। प्रधान पद के लिए हुए मतदान में सुमन देवी को 20 मत प्राप्त हुए, जबकि पन्नाराम को नौ मतों से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही रतनगढ़ पंचायत समिति की कमान कांग्रेस के हाथों में आ गई।

करीब 69 प्रतिशत मत हासिल कर बनीं प्रधान

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि प्रधान पद के निर्वाचन के लिए रतनगढ़ पंचायत समिति के सभागार में निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। मतदान में कुल 29 में से 20 मत हासिल कर सुमन देवी प्रधान निर्वाचित हुईं।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77