सुरक्षित मातृत्व की पहल, डॉ. गुलशन बानो ने 30 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच की
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत इस्लामपुर सीएचसी में दी सेवाएं, एक ही स्थान पर महिलाओं को मिली जांच, दवाइयों और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामपुर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. गुलशन बानो ने निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान उन्होंने 30 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां एवं सुरक्षित मातृत्व संबंधी परामर्श दिया।
समय पर जांच और सही मार्गदर्शन से सुरक्षित मातृत्व
डॉ. गुलशन बानो ने कहा कि उनका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य जांच, उचित मार्गदर्शन और सुरक्षित प्रसव के प्रति जागरूक करना है। नियमित स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श सुरक्षित मातृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
स्वास्थ्यकर्मियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
अभियान के दौरान आशा सहयोगिनियों, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं नर्सिंग कर्मचारियों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र तक लाने और चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया। अस्पताल प्रशासन की सक्रियता से महिलाओं को एक ही स्थान पर जांच, दवाइयों और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिली।
अस्पताल के कर्मचारियों ने डॉ. गुलशन बानो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577093

