[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दहेज के 1.51 लाख रुपए ठुकराए, शून्य दहेज में विवाह कर पेश की मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दहेज के 1.51 लाख रुपए ठुकराए, शून्य दहेज में विवाह कर पेश की मिसाल

धानक समाज में सामाजिक बदलाव की नई बयार, संत कबीर शिक्षा समिति की पहल पर हुआ चौथा दहेज मुक्त विवाह; भाजपा प्रदेश सदस्य सीताराम लुगरिया ने दिया नवदंपती को आशीर्वाद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ धानक समाज ने एक और अनुकरणीय पहल की है। तारानगर के कैलाश गांव में गुरुवार को चूरू निवासी राकेश कुमार लुगरिया के पुत्र रविकुमार लुगरिया और कैलाश निवासी पूर्णाराम होटला की पुत्री कोशल्या का विवाह बिना दहेज के संपन्न हुआ। समिति की पहल के तहत समाज में यह चौथा दहेज मुक्त विवाह बताया गया है, जिसकी आसपास के क्षेत्रों में सराहना हो रही है।

नकद राशि, फर्नीचर और बर्तन लेने से किया इनकार

विवाह समारोह में संत कबीर शिक्षा समिति के संरक्षक एवं भाजपा प्रदेश सदस्य सीताराम लुगरिया, अध्यक्ष महेंद्र बावलिया, बृजलाल लुगरिया, महेशचंद्र लुगरिया, मनीराम होटला एवं हनुमान प्रसाद लुगरिया ने दोनों परिवारों से दहेज मुक्त विवाह करने का आग्रह किया। इस पहल को स्वीकार करते हुए वर के पिता राकेश कुमार लुगरिया ने कचोला रस्म की एक लाख 51 हजार रुपए की राशि सहित किसी भी प्रकार का फर्नीचर और बर्तन लेने से स्पष्ट इनकार कर दिया।

जागरूकता अभियान से बदल रही सामाजिक सोच

संत कबीर शिक्षा समिति राजस्थान की ओर से समाज में दहेज प्रथा और मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। दहेज मुक्त विवाह के माध्यम से समिति की इस पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

इस अवसर पर समिति के सचिव गुरु धानका, पवन बागड़ी, सरपंच हवासिंह इंदौरा, बीरबल दास, प्रताप सिंह धानक, राजेंद्र सरोहा, नंदलाल लुगरिया, दीनदयाल लुगरिया, सरपंच प्रतिनिधि शंकरलाल लुगरिया, प्रभुराम बागड़ी, बीरबल लुगरिया, संदीप लुगरिया, जयसिंह धानक, सुमेरमल धानका, सीताराम इंदौरा, कुरड़ाराम मोरवाल, चिमनाराम धानक एवं वधू के दादा मनीराम होटला सहित समाज के गणमान्य लोगों ने समिति और वर पक्ष की पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77