बाल विवाह के खिलाफ साथिनों ने बुलंद की आवाज, 50 से अधिक महिलाओं ने ली शपथ
बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने का लिया संकल्प, गांव-गांव में जनजागरूकता बढ़ाकर सामाजिक कुरीति की रोकथाम में निभाएंगी सक्रिय भूमिका
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए जिले की साथिन कार्यकर्ताओं ने बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया। बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चाचियावास-अजमेर की ओर से संचालित परियोजना ‘एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन’ एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता विभाग की पर्यवेक्षक कृष्णा ने की। संस्था की जिला समन्वयक रुकैया पठान ने उपस्थित साथिन कार्यकर्ताओं को बाल विवाह की रोकथाम, बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने तथा समाज में जनजागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।

बाल विवाह रोकने में समुदाय की भागीदारी जरूरी
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी पन्ने सिंह सहित चाइल्ड हेल्पलाइन एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधियों ने बाल विवाह के दुष्परिणामों, बच्चों के अधिकारों और बाल विवाह की रोकथाम में समुदाय की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
गांव-गांव में परिवारों को करेंगी जागरूक
कार्यक्रम में 50 से अधिक महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बाल विवाह की रोकथाम के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी। साथ ही परिवारों को बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों, बच्चों की शिक्षा, अधिकारों और बेहतर भविष्य के प्रति जागरूक करेंगी।
इस अवसर पर संस्था की सुमन चोपड़ा, पूनम सिसोदिया, ज्योति बागड़ी, नदीम खान, सुनील प्रजापत, परामर्शदाता सुमन चौधरी, मंजू, कृष्णा, कनिष्ठ सहायक मुकेश भाटी, भारती, मनमोहन, हेमंत सिंह, रोशनी, प्रीता, रेनू बाला, माया एवं सुमन सहित जिले की साथिन कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577117