[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में प्रधान चुनाव संपन्न : 7 पंचायत समितियों में भाजपा, 6 में कांग्रेस का कब्जा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में प्रधान चुनाव संपन्न : 7 पंचायत समितियों में भाजपा, 6 में कांग्रेस का कब्जा

जिले की सभी 13 पंचायत समितियों में चुने गए प्रधान, भाजपा ने बनाई बढ़त; 10 महिलाओं के हाथों में पंचायत समितियों की कमान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को सभी 13 पंचायत समितियों में प्रधान पद के निर्वाचन संपन्न हुए। प्रधान चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सात पंचायत समितियों में जीत दर्ज कर बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस ने छह पंचायत समितियों में अपना परचम लहराया। खास बात यह रही कि जिले की 13 पंचायत समितियों में से 10 में महिलाएं प्रधान निर्वाचित हुई हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न करवाई गई। संबंधित पंचायत समितियों के निर्वाचित सदस्यों ने निर्वाचन बैठक में भाग लिया।

रतनगढ़ और सरदारशहर पंचायत समितियों में किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं था। इसके बावजूद रतनगढ़ में कांग्रेस और सरदारशहर में भाजपा ने प्रधान पद हासिल किया। वहीं चूरू उत्तर में भाजपा की कविता कंवर और सिद्धमुख में कांग्रेस के जयप्रकाश दलाल निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुए।

चूरू में पूजा कांटीवाल ने नौ मतों से दर्ज की जीत

चूरू पंचायत समिति में कांग्रेस की पूजा कांटीवाल ने भाजपा की अनिता तंवर को नौ मतों के अंतर से हराकर प्रधान पद हासिल किया। पूजा कांटीवाल को 12 मत मिले, जबकि अनिता तंवर को तीन मत प्राप्त हुए।

कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्य शाम चार बजे बाद मतदान करने पहुंचे। मतदान एवं मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी ने पूजा कांटीवाल को विजयी घोषित किया। परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया पंचायत समिति पहुंचे और नवनिर्वाचित प्रधान पूजा कांटीवाल एवं उनके ससुर रामप्रताप कांटीवाल को बधाई दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जीत की खुशी मनाई।

मंडेलिया बोले- 200 करोड़ में भी कोई नहीं खरीद सकता

चूरू पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान निर्वाचित होने के बाद पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि कांग्रेस के पास 12 मत थे और सर्वसम्मति से पूजा कांटीवाल को प्रधान पद का प्रत्याशी बनाया गया था। दो करोड़ रुपए के कथित लेनदेन से जुड़े सवाल पर मंडेलिया ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि रफीक मंडेलिया को दो करोड़ तो क्या, 200 करोड़ रुपए में भी कोई नहीं खरीद सकता।

रतनगढ़ में सुमन थोरी ने 11 मतों से जीता चुनाव

रतनगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस की सुमन थोरी ने 20 मत प्राप्त कर प्रधान पद हासिल किया। उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी पन्नाराम नैण को नौ मत मिले। सुमन थोरी ने 11 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

पन्नाराम नैण कांग्रेस के टिकट पर पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए थे, लेकिन उन्होंने प्रधान पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। भाजपा की ओर से पवन सिंह राठौड़ ने भी नामांकन दाखिल किया था, जिन्होंने बाद में अपना नाम वापस ले लिया।

चूरू उत्तर में कविता कंवर निर्विरोध बनीं प्रधान

चूरू उत्तर पंचायत समिति में भाजपा की कविता कंवर निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुईं। यहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्रत्याशी इमरती देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जबकि कांग्रेस की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया था। ऐसे में कविता कंवर को निर्विरोध प्रधान घोषित किया गया।

सिद्धमुख में जयप्रकाश दलाल निर्विरोध निर्वाचित

सिद्धमुख पंचायत समिति में कांग्रेस के जयप्रकाश दलाल निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुए। जिले की 13 पंचायत समितियों में से दो में निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि शेष में प्रधान पद के लिए मतदान के माध्यम से निर्वाचन संपन्न हुआ।

इन सात पंचायत समितियों में भाजपा की जीत

भाजपा ने सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व, भानीपुरा, सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी) और चूरू उत्तर पंचायत समितियों में प्रधान पद पर जीत दर्ज की।

कांग्रेस ने छह पंचायत समितियों में लहराया परचम

कांग्रेस ने राजगढ़, चांदगोठी, बीदासर, सिद्धमुख, रतनगढ़ और चूरू पंचायत समितियों में प्रधान पद पर जीत हासिल की।

देखिए, किस पंचायत समिति में कौन बना प्रधान

पंचायत समिति निर्वाचित प्रधान पार्टी
सरदारशहर सुमित्रा मूंड भाजपा
सरदारशहर पूर्व रचना कंवर भाजपा
भानीपुरा भंवरलाल भाजपा
राजगढ़ अशोक कुमार कांग्रेस
चांदगोठी सुनीता कांग्रेस
बीदासर धापू कांग्रेस
सिद्धमुख जयप्रकाश कांग्रेस
सुजानगढ़ उषा भाजपा
तारानगर पूर्व गिरदावरी भाजपा
तारानगर पश्चिम (भालेरी) लीलाधर भाजपा
रतनगढ़ सुमन देवी कांग्रेस
चूरू उत्तर कविता कंवर भाजपा
चूरू पूजा कांग्रेस

जिले की सभी पंचायत समितियों में प्रधान पद के निर्वाचन के साथ ग्रामीण विकास की नई नेतृत्व व्यवस्था तय हो गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77