चूरू पंचायत समिति की प्रधान बनीं कांग्रेस की पूजा, 9 मतों से दर्ज की जीत
15 में से 12 मत मिले पूजा को, भाजपा प्रत्याशी अनिता तंवर को मिले मात्र तीन वोट; शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को चूरू पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस प्रत्याशी पूजा ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनिता तंवर को नौ मतों के अंतर से हराया। प्रधान पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस की पूजा को 12 मत मिले, जबकि भाजपा की अनिता तंवर को तीन मत प्राप्त हुए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि प्रधान पद के निर्वाचन के लिए चूरू पंचायत समिति के सभाकक्ष में निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। निर्वाचन प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाई गई।
कुल 15 मतों में से 12 मत हासिल कर पूजा ने 80 प्रतिशत मतों के साथ प्रधान पद पर जीत दर्ज की। इसके साथ ही चूरू पंचायत समिति की कमान कांग्रेस के हाथों में आ गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577100
