जीत के बाद गृह क्षेत्र पहुंचे उप जिला प्रमुख डॉ. आशुतोष मीणा, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
16 मतों से जीत दर्ज करने के बाद पहली बार निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे डॉ. मीणा, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का दिलाया भरोसा
चिराणा : झुंझुनूं के नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख डॉ. आशुतोष मीणा का जीत के बाद पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। गुरुवार देर शाम टोडपुरा मार्ग स्थित नारायण फार्म हाउस पर बागोरिया की ढाणी की सरपंच मुन्नी देवी राजकिशोर सैनी के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आठ ग्राम पंचायतों का करते हैं प्रतिनिधित्व
डॉ. आशुतोष मीणा जिला परिषद के वार्ड संख्या 13 से सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इस वार्ड के अंतर्गत चिराणा, टोडपुरा, बागोरिया की ढाणी, लोहार्गल, रामपुरा, पहाड़िला, देवीपुरा एवं अंबेडकर नगर सहित आठ ग्राम पंचायतें आती हैं। उप जिला प्रमुख पद के चुनाव में उन्होंने 16 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

ग्रामीणों का जताया आभार, विकास का दिया भरोसा
स्वागत समारोह के दौरान डॉ. मीणा ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर टोडपुरा सरपंच पंकज मीणा, नरेंद्र सैनी, मोहम्मद इकबाल शेख, अशोक सैनी, मदनलाल सैनी, धुकलराम सैनी, मक्खनलाल सैनी, अंकित सैनी, प्रकाश सैनी, जगदीश सैनी, शिवकरण सैनी, रामधन, बलदेव सैनी, फूलचंद एवं मनोज सैनी सहित सैकड़ों ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577093

