बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया संविधान दिवस, प्रस्तावना का किया वाचन
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और संविधान के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : संविधान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कल्ला के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य एवं प्रवक्ता विक्रम सिंह शेखावत ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस मजबूती से संघर्ष करेगी। उन्होंने संविधान दिवस पर बाबा साहेब के योगदान को याद किया।
प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनील मेघवाल झारिया ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनके आदर्शों एवं संविधान के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट महेश प्रताप सिंह राठौड़, एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित, एडवोकेट सुरेश आर्य, नरेंद्र बीनासर, सद्दाम हुसैन, सुरेंद्र बागड़ी, योगेश शर्मा, बबिता, सरिता, सोनू शर्मा, संजीव मीणा, गौरीशंकर, समीर, बिलाल, अमित एवं मोहन सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577093

