कोलसिया में कांग्रेस का परचम:पंचायत समिति और जिला परिषद की दोनों सीटें जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न
कोलसिया में कांग्रेस का परचम:पंचायत समिति और जिला परिषद की दोनों सीटें जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न
नवलगढ़ : गोठड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के चुनाव नतीजों में कोलसिया की पंचायत समिति और जिला परिषद, दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। नतीजे घोषित होने के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया। पंचायत समिति वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस प्रत्याशी सुलोचना जीतीं। जिला परिषद वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस प्रत्याशी किरण कुमावत विजयी रहीं। नतीजे घोषित होते ही दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जश्न मनाया।
जीत के बाद क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों में तेजी और स्थानीय समस्याओं को उठाए जाने की उम्मीद जताई। ग्रामीणों को उम्मीद है कि निर्वाचित प्रतिनिधि सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगे तथा लोगों की बात पंचायत समिति और जिला परिषद तक पहुंचाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2556628

