[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर-जिला परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बना:UDH मंत्री खर्रा की पत्नी-2 बेटे और भाभी हारीं, 14 पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड बना, 2 में किसी को बहुमत नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर-जिला परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बना:UDH मंत्री खर्रा की पत्नी-2 बेटे और भाभी हारीं, 14 पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड बना, 2 में किसी को बहुमत नहीं

सीकर-जिला परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बना:UDH मंत्री खर्रा की पत्नी-2 बेटे और भाभी हारीं, 14 पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड बना, 2 में किसी को बहुमत नहीं

सीकर : सीकर में जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस के खाते में 36 और बीजेपी के 11 सीट आई है। वहीं 2 सीट पर अन्य पार्टी ने जीत हासिल की। सीकर की 16 पंचायत समिति में से 14 में कांग्रेस का बोर्ड बना, 2 पंचायत समिति धोद और फतेहपुर में किसी को बहुमत नहीं मिल पाया। सीकर में पिछली बार भाजपा का बोर्ड बना था।

UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी, दोनों बेटे और भाभी चुनाव हार गए। श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में खर्रा की पत्नी शांति देवी वार्ड-17 से 51 वोट से हारीं। उन्हें कांग्रेस की सरिता देवी ने हराया है।

खर्रा की पत्नी शांति देवी पंचायत समिति का चुनाव हार गईं।
खर्रा की पत्नी शांति देवी पंचायत समिति का चुनाव हार गईं।

मंत्री खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड-19 से हारे। उन्हें कांग्रेस के रामनाथ डोडवाड़िया ने हराया। श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड- 20 से खर्रा के बेटे अजय सिंह भी चुनाव हार गए। उन्हें कांग्रेस के भैरूराम ने हराया है। उनकी भाभी प्रतिमा खर्रा जिला परिषद के वार्ड-23 से हार गईं।

जिला परिषद के वार्ड- 47 में राजस्थान पुलिस के DIG अरशद अली की पत्नी जरीना खान भी हार गईं। यहां पर कांग्रेस की नसीम बानो चुनाव जीतीं है।

वहीं सीकर के बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की पत्नी गणपति वार्ड-3 से जिला परिषद का चुनाव हार गईं। यहां पर कांग्रेस की रजनी जीतीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला जिला परिषद वार्ड- 11 से जीत गईं। सुनीता गठाला को जिला प्रमुख की प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet