बाइक सामने आने पर बस होर्डिंग से टकराई:डूंडलोद फाटक पर हादसे में दो लोग घायल, इलाज जारी
बाइक सामने आने पर बस होर्डिंग से टकराई:डूंडलोद फाटक पर हादसे में दो लोग घायल, इलाज जारी
डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे के डूंडलोद फाटक स्थित पद्मश्री शीशराम ओला सर्किल पर शुक्रवार को बस होर्डिंग से टकरा गई। हादसे में दो लोग घायल हुए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सामने बाइक आने पर बस अनियंत्रित हो गई और सर्किल पर लगे पद्मश्री शीशराम ओला के होर्डिंग से जा टकराई।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सर्किल के पास अक्सर सवारियां खड़ी रहती हैं। हादसे के समय वहां कोई सवारी मौजूद नहीं थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में सवार लोग शादी समारोह में भात भरने के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मोके पर पुलिस जानकारी जुटा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2556608


